गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-17 निवासी एक व्यक्ति ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य का सामान बंधक रखने के बाद भुगतान की रकम चुकता करने के बावजूद सामान वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गोला थाने में तहरीर देकर जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं उसकी पत्नी ने आरोपी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी गोला को तहरीर दी है। वार्ड नंबर-17 निवासी सुरेंद्र जायसवाल पुत्र स्व. महेश चंद्र जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आवश्यकता के चलते उन्होंने वार्ड नंबर-7 निवासी व्यक्ति के पास करीब 20 लाख रुपये मूल्य का सामान बंधक रखा था। सुरेंद्र का आरोप है कि बंधक सामान के बदले ली गई रकम का भुगतान कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद सामान वापस नहीं किया जा रहा है। ...