Gorakhpur News: 2.91 करोड़ से 1479 असुरक्षित ट्रांसफार्मर के लिए बनेगा सुरक्षा घेरा
गोरखपुर, अक्टूबर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली निगम असुरक्षित ट्रांसफार्मरों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए जिले के 1479 ट्रांसफार्मरों के चारों ओर फेंसिंग कराएगा। इस कार्य पर 2.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए निगम मुख्यालय से स्वीकृति भी मिल चुकी है। खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मरों से हादसों की आशंका का मुद्दा 'हिन्दुस्तान' ने सात फरवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर के माध्यम से बिना सुरक्षा घेरे के लगे ट्रांसफार्मरों से लोगों की जान पर मंडराते खतरे को सामने लाया गया था। फेंसिंग होने से ट्रांसफार्मरों के आसपास लोगों और मवेशियों के पहुंचने पर रोक लगेगी, जिससे करंट की चपेट में आने से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर बिजली ट्रांसफार्मर सार्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.