Gorakhpur News: 19वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राम प्रकाश चंद
गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर डिपो कार्यशाला के वार्षिक चुनाव सोमवार को उदय प्रताप प्रसाद के संरक्षण तथा चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश मणि और पुरुषोत्तम की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में राम प्रकाश चंद 19वीं बार निर्विरोध शाखा अध्यक्ष चुने गए, जबकि राम नारायण पांडेय लगातार तीसरी बार शाखा मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा विनय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, इसरार आलम को संयुक्त मंत्री, हरिउमेन्द्र सिंह को संगठन मंत्री, त्रिपुरारी सिंह को उपाध्यक्ष तथा शैलेन्द्र कुमार को लेखा परीक्षक चुना गया। दिग्विजय कुमार, अजय कुमार दूबे, रवि कुमार, रितेश उपाध्याय, संजय ओझा, नसीम अंसारी और आकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.