गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत नगर निगम के सभी पांच जोनों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जोरों पर है। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्व-गणना के तहत अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 01 से 04 दिसंबर तक घर-घर पहुंचने वाले प्रगणक दर्ज विवरण का सत्यापन करेंगे। गोरखपुर महानगर के लिए जनगणना प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित हुआ। जोन-1 के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और नगर निगम सदन हॉल में, जोन-2 और जोन-3 को सेंट एंड्रयूज कॉलेज, जोन-4 को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और जोन-5 को रैम्पस स्कूल में चला। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होग...