Gorakhpur News: 150 से अधिक श्रमिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के सूरजकुंड लेबर अड्डे पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्रम विभाग द्वारा लगाए गए इस शिविर में लगभग 150 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर एवं उन्हें निःशुल्क दवाइएं वितरित की गईं। शिविर में उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, गोरखपुर डॉ. दीपक गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय डॉ. अंकित जायसवाल एवं डॉ. नवीन जायसवाल उपस्थित रहे। वहीं, श्रम विभाग से उप श्रम आयुक्त सहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार तथा अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.