गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के सहयोग तथा रोटरी यूफोरिया के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त को होटल रॉयल रेजीडेंसी में व्यापार संगम 4.0 का आयोजन किया जाएगा। शॉप, एक्सपलेर और डिस्कवर थीम पर फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, फूड, हाउसहोल्ड और गिफ्ट्स सहित विभिन्न श्रेणियों के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम उपाध्यक्ष पीयूष जैन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों की सफलता के बाद व्यापार संगम ने शहर में अपनी अलग पहचान बना ली है। इस वर्ष सभी स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं। कार्यक्रम संयोजक अनुराग चंदवासिया ने कहा कि आयोजन को इस बार और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।रोटरी यह भी पढ़ें- Bareily News: 15 अगस्त को सजेगा 44वां हरियाली तीज मेला, ...