Gorakhpur News: 15 अगस्त को राष्ट्रगान पर थम जाएगा गोरक्षनगरी का ट्रैफिक
गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर गोरक्षनगरी में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। 15 अगस्त की सुबह 9:15 बजे महानगर के प्रमुख चौराहों पर कुछ मिनट के लिए यातायात थम जाएगा। चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से नगर निगम की ओर से पहले घोषणा की जाएगी। इसके बाद चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों को रोका जाएगा। वाहन चालक और राहगीर अपने वाहनों के पास ही सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल होंगे। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद ही यातायात दोबारा सुचारु किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त की छुट्टी बच्चों के साथ ऐसे करें एंज्वॉय, समझाएं स्वतंत्रता दिवस का महत्वराष्ट्रगान के दौरान उपस्थित रहेंगे सभी लोग खास बात यह होगी कि राष्ट्रगान के दौरान सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति कार्यक्रम का हिस्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.