Gorakhpur News: 132 विद्वान पुरोहितों ने किया श्रीमद्भागवत का पाठ
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। भाईजी के 134वीं जयंती पर गीता वाटिका में गुरुवार को पुरोहितों ने श्रीमद्भागवत के अध्यायों का पाठ किया। आयोजकों के अनुसार, पितृपक्ष के अवसर पर बुधवार से शुरू हुआ श्रीमद्भागवत भागवत पाठ 6 अक्तूबर 2026 तक जारी रहेगा। प्रतिदिन पाठ सुबह 8 से 12 बजे और अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें अमेरिका, कनाडा, नेपाल और भारत के सुदूर स्थानों हैदराबाद आदि से श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़कर अपने पितरों की मुक्ति के लिए भगवान वासुदेव से प्रार्थना कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान, गीतावाटिका परिसर स्थित पंडाल में भक्तों ने श्रीमद्भागवत की परिक्रमा की। पाठ में वृंदावन से पधारे सौ पुरोहितों ने श्रीमद्भागवत का पाठ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.