Gorakhpur News: 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई है। साथ ही किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी के पिता ने शनिवार को पीपीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी करीब 15 दिन पहले घर से लापता हो गई। आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी ने चाकू की नोंक पर लड़की से की रेप की कोशिश, विरोध पर छत से फेंका परिजनों और रिश्तेदारों ने अपने स्तर से किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.