Gorakhpur News: 126 दीप प्रज्वलित कर अशफाक उल्ला खां को दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी अशफाक उल्ला खां की 126वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में 126 दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने महान क्रांतिकारी के अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री एवं काकोरी बलिदान शताब्दी वर्ष स्मृति महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने अमर बलिदानी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि प्राणी उद्यान के निदेशक सूरज एवं उप निदेशक डॉ योगेश प्रताप सिंह और काकोरी शताब्दी बलिदान स्मृति वर्ष महोत्सव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.