गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महानगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल पाइपलाइन विस्तार, पुरानी पाइप लाइन बदलने और सीवर लाइन विस्तार के काम कराए जाएंगे। नगर निगम के जलकल विभाग ने इसके लिए निविदा आमंत्रित की है। करीब 65 लाख की लागत से 12 कार्य कराए जाएंगे।वार्ड 63 के जगन्नाथपुर और बजरंग नगर कॉलोनी में 125 मीटर पेयजल पाइप लाइन विस्तार और 175 मीटर सीवर लाइन बिछाने का काम होगा। महादेव झारखंडी में 620 मीटर पाइप लाइन बदलने और विस्तार का काम होगा। शक्तिनगर के वार्ड 46 में 225 मीटर, सालिकराम नगर के वार्ड 35 में 588 मीटर और वार्ड 40 कृष्णानगर में 207 मीटर पाइपलाइन बदली जाएगी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: 15वें वित्त आयोग के 60 करोड़ के फंड से रफ्तार पकड़ेगा विकास इसके अलावा वार्ड 47 बवशीपुर में 100 मीटर, वार्ड 1 श्रुति ब...