गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। अवैध शराब को लेकर चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी इंस्पेक्टर एसएन वर्मा ने कैम्पियरगंज और भगवानपुर में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थल पर दबिश दी। इस दौरान लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर लगभग 150 किलोग्राम लहन नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही साथ कम्पोजिट शाप व देशी शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। शराब की बिक्री पाश मशीन से किए जाने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...