गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण सहारा स्टेट से स्मार्टव्हील शो रूम तक निर्माणाधीन ताल रिंग रोड का निर्माण 10 नवंबर तक पूरा कर लेगा। सड़क पर डब्ल्यूएमएम का काम पूरा हो चुका है, जबकि रेलिंग का 90 और फुटपाथ का 60 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने फुटपाथ और रेलिंग का काम पूरा करने के साथ सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ताल रिंग रोड का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवंबर में लोकार्पण कर सकते हैं। शनिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण गुणवत्ता जांची। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि सड़क पर डब्ल्यूएमएम स्तर तक काम पूरा हो चुका है। ईटीए का 41 प्रतिशत, रेलिंग का 90 प्रतिशत और फुटपाथ ...