Gorakhpur News: 'मेरे सपनों का भारत' में दिखी बच्चों की कल्पना
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। ब्लॉक स्तरीय 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी, टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी और एक दिवसीय स्थानीय प्राधिकारी कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव रहे। महापौर ने विद्यार्थियों की बनाई पेंटिंग और शिक्षकों की ओर से तैयार टीएलएम का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता और राष्ट्र-निर्माण की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में पार्षद, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। नगर शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.