गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गुरुवार को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया l परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशनरों के लिए वर्तमान ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था अत्यंत जटिल है। अधिकांश पेंशनर कंप्यूटर संचालन में पूर्णतः दक्ष नहीं हैं और वर्तमान व्यवस्था अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है, इसलिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था ही अनिवार्य रूप से लागू रखी जाए। मदन मुरारी, अशोक पांडे , जनमेजय पांडे और अनूप ने संयुक्त बयान में मांग रखी कि चाहे सेवारत कर्मचारी हों या पेंशनर, एक अक्टूबर से पहले के जितने भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल लंबित हैं, उन सभी का निस्तारण अनिवार्य रूप से ऑफलाइन माध्यम से ही किया जाए। इस दौरान सौरभ श्रीवास्तव, सुभाष पांडे, जय प...