Gorakhpur News: होटल पर मामूली विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज सीमा पर स्थित एक होटल में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। भटहट के बड़हरिया टोला निवासी रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार रात करीब दस बजे होटल पर भोजन करने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस एक पक्ष के व्यक्ति को चौकी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.