Gorakhpur News: हॉस्टल के मेस में मिलेगा बेहतर भोजन, शिक्षक बनेंगे क्वालिटी इंस्पेक्टर
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टलों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद कॉलेज प्रशासन ने मेस की निगरानी के लिए व्यवस्था शुरू की है। अब प्रत्येक हॉस्टल के मेस में एक शिक्षक छात्रों के साथ बैठकर भोजन करेंगे और खाने की गुणवत्ता की जांच करेंगे। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने सभी वार्डन और सहायक वार्डन को निर्देश जारी कर कहा है कि हर हॉस्टल में मेस के भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समय पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्राचार्य ने इसकी शुरुआत सरोजनी महिला छात्रावास से स्वयं छात्राओं के साथ मेस में बैठकर भोजन कर किया। इस दौरान सहायक वार्डेन डॉ. शालीनी सिंह भी मौजूद रहीं। प्राचार्य ने यहां छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता, मेस की व्यवस्था से जुड़ी समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.