Gorakhpur News: हैप्पीनेस कोर्स में 70 से अधिक छात्रों ने सीखा ध्यान और योग
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक बालेंद्रपुरी पीजी कॉलेज, डुमरी खास में 04 अक्टूबर तक चार दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में प्रतिभागियों को तनावमुक्त रहने, मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक राधे त्रिपाठी, उनकी पत्नी अमिता त्रिपाठी तथा परमात्मा सेवा कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक एवं वालंटियर मनीष वर्मा ने किया। अमिता त्रिपाठी ने कहा कि नियमित योग और ध्यान तनाव कम करने के साथ एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। मानसिक शांति के लिए ध्यान को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। स्व. बालेंद्र त्रिपाठी के पुत्र राधे त्रिपाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.