गोरखपुर, जुलाई 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर क्रिकेट जगत के गुरु, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विनय कुमार सक्सेना का मंगलवार को शाम 4:30 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। डॉ. सक्सेना ने चिकित्सा सेवा के साथ-साथ गोरखपुर के क्रिकेट जगत को भी वर्षों तक अपने मार्गदर्शन, समर्पण एवं स्नेह से नई दिशा प्रदान की। उनके निधन से केवल क्रिकेट जगत, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में शोक है। उन्होंने गोरखपुर के तमाम क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया है। मुख्य रूप से यशश्वी जायसवाल के गुरु ज्वाला सिंह का नाम इसमें शामिल है। वे अपने पीछे धर्मपत्नी रेनू सक्सेना, पुत्र हर्ष सक्सेना, तथा पुत्रियां पल्लवी एवं पूर्वी सहित शोकाकुल परिवार छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- अफगान खिलाड़ी के निधन पर दुख जताया उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 8 जुलाई को सुबह ...