गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय जटेपुर उत्तरी वार्ड में हुमायूंपुर-हड़हड़वा फाटक रोड से कल्याण मंडपम तक लिंक रोड बनाई जाएगी। इसके साथ ही लिंक रोड के किनारे स्थित धोबी घाट का भी पुनर्निर्माण होगा।गुरुवार की सुबह वार्ड के निरीक्षण पर पहुंचे नगर आयुक्त अजय जैन ने मुख्य अभियंता अमित शर्मा को दोनों कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ वार्ड में चल रहे नाला और सड़क निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।नगर आयुक्त अजय जैन ने गोकुल अपार्टमेंट की बाउंड्रीवाल से रेलवे लाइन तक प्रस्तावित नाले का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द शुरू करा कर पूरा कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 9.84 करोड़ से 11 वार्डों में सुदृढ़ होगी सड़...