Gorakhpur News: हुमायूंपुर चौक के पास बनेगा 19.77 लाख से बनेगा धोबी घाट
गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जटेपुर के हुमायूंपुर चौक के पास रजक समाज के लिए निर्धारित स्थल को सुविधाजनक धोबी घाट में तब्दील किया जाएगा। इससे परम्परागत रूप से समाज के कपड़े धोने का काम करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने 19.77 लाख रुपये की परियोजना तैयार कराई। शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक में परियोजना को स्वीकृति मिल गई। धोबी घाट में कपड़े धोने के लिए 14 पाट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मीटिंग हाल का निर्माण होगा। परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए चारों तरफ बाउंड्री बनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 1.72 करोड़ खर्च, वसूली सिर्फ 28 लाख, परिवर्तन दल और ईटीएफ पर उपसभापति ने उठाए सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.