Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ने राइस मिल मालिक को दी जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: कटसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के मझौरा गांव स्थित एक राइस मिल के मालिक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मझौरा निवासी अजीत गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जनवरी 2026 को उनकी बाला जी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से 30 बोरी धान चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र उर्फ भक्कू यादव को चोरी का धान बरामद कर जेल भेजा था। अजीत गुप्ता का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद सुरेंद्र उर्फ भक्कू यादव, उसके भाई वीरेंद्र यादव तथा कुछ अन्य लोग उन्हें और उनके परिवार को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में है। थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.