गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रदेश भाजपा की ओर से हिमांशु चंद कौशिक को गोरखपुर क्षेत्र का सह सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। कौशिक छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्रहितों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहे हैं। इसके पूर्व वे भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के सह सोशल मीडिया संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...