गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रंगमण्डल गोरखपुर की ओर से प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य नाटक 'गदहे की बरात' का मंचन रविवार शाम 6:30 बजे राजकीय बौद्ध संग्रहालय, तारामंडल में किया जाएगा। नाटक के लेखक हरिभाऊ बाडगांवकर हैं, जबकि परिकल्पना एवं निर्देशन अजीत प्रताप सिंह का है। नाटक में रितेश चौहान, पूर्णिमा आनंद, अजय यादव, हरीश हंस, सुनील राजा, ऋषभ गौड़, विनोद चन्द्रेश, नागेन्द्र कुमार, डिंपल श्रीवास्तव, बबिता हंसनी और सोनाक्षी सहित अन्य कलाकार अभिनय करेंगे। निर्देशक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि रंगमंच मनोरंजन के साथ समाज को आईना दिखाने का भी सशक्त माध्यम है। रंगमण्डल ने शहर के रंगप्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...