गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीपावली एवं छठ पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 03037/03038 हावड़ा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल का संचलन तीन फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 03037 हावड़ा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 11, 13 एवं 14 नवम्बर को हावड़ा से रात 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 03038 गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल 12, 14 एवं 15 नवम्बर को गोरखपुर से रात 8.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म, बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनों का ऐलान; पूरी डिटेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...