Gorakhpur News: हार्बर्ट बांध के पास 15 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी टीम ने शनिवार शाम राजघाट क्षेत्र में दबिश देकर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर एसएन वर्मा ने स्टाफ के साथ कार्रवाई की। शनिवार की शाम शाम करीब 6:10 बजे राजघाट थाना क्षेत्र के रहमतनगर चौकी अंतर्गत हार्बर्ट बांध के समीप संदिग्ध स्थल पर दबिश दी गई। इस दौरान करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। कार्रवाई के बाद आबकारी टीम ने सेक्टर-2 में संचालित शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.