Gorakhpur News: हादसे रोकने के लिए एक सप्ताह में लगेंगे संकेतक और रिफ्लेक्टर
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-देवरिया हाईवे के निबियहवा ओवरब्रिज पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर पुलिस ने सड़क सुरक्षा उपाय कराने की पहल की है। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने शुक्रवार को एनएचएआई के इंजीनियरों और चौरीचौरा पुलिस के साथ ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे रोकने के लिए एक सप्ताह के भीतर बैरियर, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीओ ने बताया कि ओवरब्रिज पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए कुछ दिन पहले भी मौके का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान एनएचएआई को सुरक्षा संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को संबंधित इंजीनियरों को मौके पर बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: निबियहवा ओवरब्रिज पर दो कारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.