Gorakhpur News: हादसे में आइसक्रीम ठेला चालक घायल
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के सिकटौर चौराहे पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे बाइक की टक्कर से आइसक्रीम ठेला चालक घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिकटौर चौकी पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से एम्स भेजा। बताया गया कि आइसक्रीम ठेला चालक सहारा स्टेट की ओर से सिकटौर चौराहे की तरफ जा रहा था। ढलान पर मोड़ने के दौरान सहारा स्टेट की ओर से आ रही बाइक ने ठेले में टक्कर मार दी। ठेले पर रखा आइसक्रीम का बॉक्स पलट गया और चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कुरसेला : वाहन की ठोकर से बाइक सवार अधेड़ घायल, हायर सेंटर रेफर यह भी पढ़ें- कटिहार : वाहन की ठोकर से बाइक सवार अधेड़ घायल, हायर सेंटर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.