Gorakhpur News: हाटा बाजार में निकाली गई तिरंगा यात्रा
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: हाटा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कस्बे में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। गगहा मण्डल अध्यक्ष अजीत वर्मा,गगहा ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चन्द, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष संतोष चन्द, जिला कार्यकारिणी सदस्य अन्नू पाण्डेय, प्रबंधक शिवांक चन्द कौशिक, बृजेश वर्मा, अरुण संगम, रितेश चन्द शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: भाजपा ने शहर में निकाली ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.