गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार भोर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत तेलियाडीह ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार मां-बेटा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन से धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, जांच में पिकअप की वायरिंग में खराबी सामने आई। आग लगने की आशंका के बीच स्थिति पर काबू पा लिया गया। सूचना पर महाराजगंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया।घायलों यह भी पढ़ें- Kannauj News: ई-रिक्शा पलटने से घायल प...