गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम के वार्ड नंबर 48 धर्मशाला बाजार के भाजपा पार्षद बबलू गुप्ता उर्फ छठ्ठी लाल के जाति प्रमाणपत्र की जांच होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला स्तरीय जाति स्क्रूटनी कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी दीपक मीणा को शिकायत पर विचार कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मामले में आदेश का अनुपालन नहीं होने पर दाखिल अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए अदालत ने तीन महीने के भीतर मूल आदेश का अनुपालन करने का एक और अवसर दिया है।

शिकायत और मूल आदेश मनीष कुमार जायसवाल की ओर से दाखिल अवमानना याचिका (सिविल) संख्या 7109/2026 में आरोप लगाया गया था कि हाईकोर्ट के 21 अगस्त 2025 के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आदेश की प्रमाणित प्रति एक सितं...