गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। नगर निगम अब जनभागीदारी के जरिए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की तैयारी में है। नगर आयुक्त अजय जैन ने आईईसी (इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन) टीम की समीक्षा बैठक में हर वार्ड में एक गली और एक कॉलोनी को मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इस पहल में स्वच्छता समिति, एनजीओ, वेस्ट-टू-आर्ट पार्क, मार्केट एसोसिएशन और रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को जोड़ा जाएगा। आगामी 15 दिनों में यह मॉडल सभी 80 वार्डों में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है。

स्वच्छता अभियान में नागरिकों की भागीदारी शनिवार की देर शाम हुई बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि स्वच्छता अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसके लिए आईईसी टीम को डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान तेज करने, ...