गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। भारत को 2030 तक रेबीज मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ 'नेशनल एक्शन प्लान फॉर डॉग मेडिएटेड रेबीज एलिमिनेशन' (एनएपीआरई) संचालित किया जा रहा है। सीएम सिटी गोरखपुर को रेबीज मुक्त बनाने के लिए हर साल करीब 63 हजार निराश्रित कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने की जरूरत होगी। इसके लिए नगर निगम को प्रतिदिन औसतन 197 कुत्तों के टीकाकरण का लक्ष्य रखना होगा, यदि अवकाश निकाल साल के 320 कार्य दिवस ही माने। करीब 90 हजार की अनुमानित निराश्रित कुत्तों की आबादी के 70 फीसदी हिस्से का टीकाकरण होने पर तीन से चार साल में पशुजनित रेबीज पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर में कल से शुरू होगा आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियानएक साल में 63 हजार टीकाकरण का लक्ष्य इस लक्ष...