गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में जोन-2 के 16 वार्डों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, यूजर चार्ज वसूली बढ़ाने और लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: हर घर से उठे कूड़ा, यूजर चार्ज वसूली बढ़ाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाईबैठक में उठाए गए मुद्दे नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि सांयकालीन बाजारों में अतिरिक्त व्यवस्था कर नियमित कूड़ा उठान कराया जाए। जिन वाहन चालकों की यूजर चार्ज वसूली कम है, उन्हें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले चालकों को चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। साथ ही पार्किंग से देर से निकलने वाले और वार...