गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर यूफोरिया द्वारा बुधवार को स्थानीय होटल के रीत हॉल में तीज एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन रुचि केडिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, सचिव रोटेरियन अंकिता रूंगटा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक झूला सज्जा, मेहंदी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, संगीत, मनोरंजक खेल एवं फ्रेंडशिप डे की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन खुशबू मोदी, चार्टर सेक्रेरी रोटेरियन अंजलि लिलारिया, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन श्वेता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन अंजनी गुप्ता, स्वीटी अग्रवाल, अंजलि गुप्ता...