Gorakhpur News: हरसेवकपुर नम्बर 02 में बनेगा ई-बसों का डिपो
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महानगर में 150 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी के बीच उनके मेन्टेनेंस डिपो और चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन की तलाश खत्म हो गई है। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की मांग पर नगर आयुक्त अजय जैन ने हरसेवकपुर नम्बर 02 में 3.02 एकड़ जमीन चिन्हित की है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने नगर आयुक्त अजय जैन को पिछले दिनों पत्र लिख कर जमीन की मांग की थी। 100 बसों के लिए 05 एकड़ और 50 बसों के लिए 03 एकड़ यानी कुल 08 एकड़ जमीन की आवश्यकता जताई थी। इस जमीन पर मेन्टेनेंस डिपो और चार्जिंग स्टेशन विकसित होगा। हालांकि नगर निगम ने इसके लिए पूर्व में कोनी और बसंतपुर खास में जमीन आवंटित की थी। लेकिन कोनी और बसंतपुर में उपलब्ध जमीन पर करीब आठ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.