गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव के पश्चिम रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर फेंके जाने की आशंका जताई, जबकि पुलिस सड़क दुर्घटना समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।जानकारी के अनुसार बैजलपुर गांव से करीब 200 मीटर आगे सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे देखा तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-112 और हरपुर बुदहट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से ग...