गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: हरनही/हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र की हरनहीं चौकी अंतर्गत हरनहीं लिंक एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पहले खजनी थाने पहुंचा, लेकिन घटनास्थल बांसगांव थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे हरनहीं चौकी भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में मारपीट का मामला सामने आया। बघैला गांव निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 4:30 बजे वह खजनी कस्बे से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। खजनी थाने के पश्चिम सिकरीगंज मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने उनसे हरनहीं जाने का रास्ता पूछा। उन्होंने रास्ता बता दिया और आगे बढ़ गए। विन...