गोरखपुर, अगस्त 4 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को पुरानी रंजिश में आरोपियों ने वादिनी के पति के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बनकट गांव निवासी बालिकरन मौर्य, उसके पुत्र सूर्यप्रकाश उर्फ लालू तथा विजय मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...