Gorakhpur News: हत्या के प्रयास का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चाकू बरामद
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तिवारीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद एहसान उर्फ बीनू को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को डोमिनगढ़ के पास से पकड़ा गया और उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक बंटवारे के विवाद में आरोपी ने बुधवार को मोहम्मद हसन के गले पर चाकू से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.