गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। जमुनिया गांव में जानलेवा हमले के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। संजू सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान अनिल यादव, अजीत यादव, हरिओम, विनीत समेत अन्य के खिलाफ केस वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर महिला और उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर हत्या की धमकी दी जा रही है। इससे पहले 17 जून को हुए जानलेवा हमले में 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...