Gorakhpur News: हत्यारोपित चचेरे भाइयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। हरपुर-बुदहट क्षेत्र के मेथौली निवासी शिवम पांडेय की हत्या के आरोपित चचेरे भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार,घटना के बाद दोनों आरोपित गैर जनपद में छिपे हुए हैं। उनकी तलाश में सर्विलांस की मदद ली जा रही है। साथ ही आरोपितों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाकर घटना से पहले और बाद में हुई बातचीत की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की टीमें आरोपितों के रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर भी छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। सीडीआर के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के आसपास आरोपित किन लोगों के संपर्क में थे। एसपी नार्थ राजेश घुनावत ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.