Gorakhpur News: स्वैच्छिक श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में शनिवार को स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान, चहारदीवारी, व्याख्यान कक्ष, शौचालयों, प्रयोगशालाओं, कार्यालय, व्यायामशाला तथा वनस्पति विज्ञान उद्यान सहित विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की। प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वैच्छिक श्रमदान केवल स्वच्छता का माध्यम नहीं, बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करने का प्रभावी साधन है। यह भी पढ़ें- आदर्श राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.