Gorakhpur News: स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका अहम
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम है। डॉक्टरों द्वारा लिखी दवाओं व जरूरी सलाह को समझने में जब मरीजों को दिक्कतें होती हैं, तब फार्मेसिस्ट बड़े ही सरल शब्दों व तरीकों से उन्हें जानकारियां देते हैं। यह कहना है महिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जयकुमार का। वह शुक्रवार को महिला अस्पताल के कार्यालय में आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को डॉ. प्रियंका सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट गणेश शर्मा, चीफ फार्मेसिस्ट गिरिजापति तिवारी, सेवानिवृत्त चीफ फार्मेसिस्ट उमेश पांडेय, क्वालिटी मैनेजर डॉ. कमलेश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत फार्मेसिस्टों ने केक काटकर की। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बीआरडी: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.