गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी संगठनों की लंबित मांगों को लेकर सरकार सक्रिय होती दिख रही है। आशा कार्यकत्रियों, संविदा एएनएम, टेक्नीशियन, सीएचओ, संविदा चिकित्सकों तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगामी दो दिसंबर को प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी समीक्षा बैठक करेंगे।इसको लेकर शासन के विशेष सचिव रवि रंजन ने स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा-शिक्षा विभाग के महानिदेशक, प्राचार्य व सीएमओ को पत्र जारी किया है। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा भेजे गए मांग पत्रों पर गहन मंथन होगा। आशा कार्यकत्रियों के मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल संबंधी सुविधाओं के अलावा संविदा एएनएम, टेक्नीशियनों तथा संविदा चिकित्सकों की वेतन विसंगति, नियमितीकरण, स्थानांतरण नीति और सेवा सुरक्षा से जुड...