Gorakhpur News: स्वास्थ्यकर्मियों को लगा इंफ्लूएंजा का टीका
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार झा ने बताया कि चिकित्सकों समेत 27 स्वास्थ्यकर्मियों को इन्फ्लुएंजा का टीका लगाया गया है। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से टीके उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर और टीके मंगाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने एम्स, बीआरडी, जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों वाले रोगियों की पहचान व आवश्यक जांच कराने को कहा गया है।लोगों यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर जमुआ में बढ़ी सतर्कता से भीड़ में सावधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.