Gorakhpur News: स्वस्थ एवं सुखी वृद्धावस्था को बढ़ावा देना समय की मांग
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जीएस तोमर ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जेरियाट्रिक्स सम्मेलन में व्याख्यान दिया। इसका विषय ग्रेसफुल एजिंग रहा। उन्होंने व्याख्यान में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती जनसंख्या स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, स्वच्छता, चिकित्सा प्रौद्योगिकी तथा बीमारियों की रोकथाम के क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। जीवन प्रत्याशा में वृद्धि तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी के कारण देश की जनसांख्यिकीय संरचना में व्यापक परिवर्तन आया है। इसके परिणामस्वरूप वृद्धावस्था स्वास्थ्य देखभाल एक महत्वपूर्ण चिंता एवं प्राथमिकता का विषय बन गई है।डॉ. तोमर ने कब्ज की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.