Gorakhpur News: स्वच्छता मित्रों के रिक्त सीटों पर सीएलसी से होगी भर्ती
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2027 की अधिसूचना जारी होने से पहले नगर निगम में सफाई मित्रों की खाली सीट भरने की कवायद तेज हो गई है। सेवानिवृत्ति और मृत्यु के कारण खाली हुए स्थायी सफाई कर्मचारियों के बीटों पर आउटसोर्सिंग के जरिये श्रमिकों की तैनाती होगी। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने पांचों जोन से जनवरी 2025 से 31 अक्तूबर 2026 तक खाली हुए बीटों का ब्योरा मांगा है। सूची मिलने के बाद सीएलसी (केंद्रीयकृत श्रम संविदा व्यवस्था) से सफाई श्रमिकों की आपूर्ति लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए कार्यकारिणी में 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का बजट प्रावधान भी कर रखा है। फिलहाल जोन एक से पांच तक के सभी सफाई निरीक्षकों को ऐसे बीटों की सूची तैयार करने को कहा गया है। इसमें जनवरी 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.