Gorakhpur News: स्मार्ट सिटी में कूड़े के ढेर पर भोजन तलाश रहे गोवंश
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल गोरखपुर नगर निगम के गीताप्रेस वार्ड संख्या 77 में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत साहबगंज किराना मंडी के प्रवेश द्वार पर दिख रही है। कौवादह किराना मंडी के पास कूड़े का ढेर लगा रहता है। गुरुवार को यहां निराश्रित गोवंश कचरे में खाद्य सामग्री तलाशते दिखे। इससे मंडी के व्यापारियों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि मंडी के प्रवेश द्वार पर लंबे समय से कचरा जमा होने से गंदगी बनी रहती है। इससे कारोबारियों और यहां आने वाले लोगों को परेशानी होती है। कूड़े के ढेर पर गोवंश के भोजन तलाशने से उनकी सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भी चिंता बनी हुई है। व्यापारियों ने स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.