गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गोरखपुर मंडल की टीम ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को पांच रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई से होगा। बारिश के कारण आठ ओवर का मैच कराया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने तीन विकेट पर 79 रन बनाए। सौरभ राय ने 21 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम आक्रामक शुरुआत के बावजूद आठ ओवर में 77 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच अंडर-19 का फाइनल आज गोरखपुर की ओर से माही पटेल ने दो ओवर में तीन विकेट लिए। आदित्य ने एक और ...